जंगल सफारी का आनंद लेने गए खिलाड़ियों में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। उनके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें ये सभी जंगल सफारी के दौरान काफी मजे करते हुए नजर आ रहे हैं।