फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: तीसरे टी-20 से पहले ईडन गार्डन्स के बाहर 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें वजह

Sun, 21 Nov 2021 06:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीसरा टी-20 खेला जा रहा है। मैच से पहले स्टेडियम के बाहर से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर अवैध टिकट बेचने का आरोप है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स, कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीसरा टी-20 खेला जा रहा है। मैच से पहले स्टेडियम के बाहर से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर अवैध टिकट बेचने का आरोप है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने 60 मैच टिकट बरामद किए हैं। यह टिकट काफी ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे थे। स्टेडियम के आसपास मौजूद करीब 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मैच से पहले पैट्रोलिंग पर थे, जब यह घटना हुई। 

इसमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और एचआरएफएस शामिल हैं। एंटी राउडी स्क्वॉड के सुरक्षाकर्मी भी स्टेडियम के आसपास तैनात किए गए हैं। डिप्टी कमिशनर और असिस्टेंट कमिशनर रैंक के भी सीनियर अफसर स्टेडियम के आसपास तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन




एक अधिकारी ने बताया कि सादे कपड़े में भी अफसरों को स्टेडियम के आसपास तैनात किया गया है। हम कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहते और इस मैच को सफलतापूर्वक आयोजित करना चाहते हैं।

भारत फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पांच विकेट से और रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 को सात विकेट से जीता था। इसके बाद 25 नवंबर से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें