फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिन पिच पर स्पिनर फ्लॉप: कानपुर में छह फिरकी गेंदबाजों ने 101 ओवर में 270 रन लुटाए, सिर्फ दो विकेट झटके

Sat, 27 Nov 2021 01:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर टेस्ट से पहले स्पिन गेंदबाजों को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन शुरुआती दो दिनों में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाज यहां फ्लॉप रहे हैं। पिच से मदद मिलने के बावजूद फिरकी गेंदबाज 101.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट हासिल कर पाए हैं। 
विज्ञापन
कानपुर टेस्ट में शुरुआती दो दिनों में स्पिन गेंदबाज फ्लॉप रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों ने अब तक निराश किया है। शुरुआत दो दिनों में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर 270 रन खर्चे हैं और सिर्फ दो विकेट ही निकाल पाए हैं। इस दौरान छह स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर 101.1 ओवर की गेंदबाजी की है और सिर्फ एक ही गेंदबाज को सफलता मिली है। इस मैच से पहले स्पिन गेंदबाजों को लेकर काफी चर्चा हुई थी और दोनों टीमों के कप्तान ने कहा था कि स्पिनर इस मैच में अहम रोल अदा करेंगे। इसी वजह से दोनों कप्तान तीन-तीन स्पिन विकल्पों के साथ मैदान पर उतरे थे। हालांकि मैच शुरुआती दो दिनों में ऐसा नहीं हुआ है। स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद भी मिली है, लेकिन दोनों टीम के स्पिनर विकेट झटकने में कामयाब नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं तेज गेंदबाजों की बात करें तो साउदी और जेमिसन ने मिलकर भारत के शुरुआती आठ विकेट निकाले। एजाज पटेल के नाम दो विकेट जरूर रहे, लेकिन उन्होंने अश्विन और ईशांत शर्मा को आउट किया। इनमें से अश्विन तो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। भारत के अनुभवी और विश्व स्तरीय स्पिनर न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए और 41 ओवरों में 92 रन खर्च किए। 

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों का हाल
कानपुर टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल, रचिंद्र रवींद्र और समरविले ने गेंदबाजी की। इन तीनों गेंदबाजों ने मिलकर 60.1 ओवर की गेंदबाजी की और 178 रन खर्चे। इस दौरान सिर्फ एजाज पटेल ने दो विकेट हासिल किए। इनमें से अश्विन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, जबकि ईशांत भारत के 11वें नंबर के बल्लेबाज हैं। इन तीनों गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ 10 मेडन ओवर ही फेंके। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने किया कमाल
कीवी तेज गेंदबाजों ने भारत की धीमी पिच पर भी कमाल की गेंदबाजी की और पहली पारी में आठ भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। जेमिसन और साउदी ने मिलकर भारत के शुरुआती आठ विकेट निकाले और इन दोनों ने ही भारत के सभी प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 51 ओवर डाले और 160 रन दिए। इस दौरान 12 ओवर मेडन भी रहे। 

भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने इस मैच में अब तक 41 ओवरों की गेंदबाजी में 92 रन खर्च किए और कोई सफलता उनके हाथ नहीं लगी। इस दौरान 10 ओवर मेडन भी फेंके गए। वहीं भारत के तेज गेंदबाजों ने 16 ओवरों में छह ओवर मेडन फेंकते हुए 36 रन खर्चे और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि इस दौरान छह बार ऐसा मौका बना, जब भारत को विकेट मिल सकता था। इसमें से पांच बार भारत के स्पिन गेंदबाज और एक बार ईशांत शर्मा ने यह मौका बनाया। अब तीसरे दिन भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि फिरकी का जादू मैदान पर दिखे और भारत की स्पिन तिकड़ी कीवी टीम को सस्ते में समेट दे। 

पिच टूटने पर मदद मिलेगी लेकिन गेंद तो अभी भी घूम रही है
आमतौर पर टेस्ट मैच में चौथे और पांचवें दिन स्पिन गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित होते हैं, लेकिन कानपुर की पिच में पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद थी। उस समय न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी कर रही थी और भारतीय बल्लेबाज स्पिन को बेहतर तरीके से खेलते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि पहले दिन किसी भी कीवी स्पिनर को विकेट क्यों नहीं मिला, लेकिन दूसरे दिन तो गेंद भी ज्यादा टर्न हो रही थी और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज स्पिन के महारथी भी नहीं हैं फिर भी भारत के दिग्गज स्पिनर एक विकेट के लिए तरस गए। 246 गेंदों में भारतीय स्पिनर एक विकेट नहीं निकाल पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें