न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका जन्मदिन इससे बेहतर नहीं हो सकता था। अय्यर के जन्मदिन पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रन से हराकर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की हार का बदला ले लिया।
श्रेयस अय्यर ने ट्वीट किया "टीम इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज जीत। इससे बेहतर जन्मदिन की कल्पना नहीं कर सकता था। शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। यह (जन्मदिन) याद रहेगा"