भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा मैदान पर सुपरमैन बन गए। जडेजा ने हवा में छलांग लगाते हुए गजब का कैच लपका। सभी जानते हैं कि वह विश्व के सबसे शानदार फील्डरों में से एक हैं। उनकी फील्डिंग भारतीय टीम के लिए हर मुकाबले में अहम में साबित होती है। इस मैच में भी जब भारतीय टीम को विकेट नहीं मिल रहे थे, तो जडेजा ने एक हाफ चांस को विकेट में तब्दील कर भारत को सफलता दिलाई।