फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टीम कल्चर पर भी ध्यान दे रहे द्रविड़, शास्त्री के समय खत्म हुई इस प्रथा को फिर से किया शुरू

Thu, 25 Nov 2021 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से द्रविड़ ने इस प्रथा की फिर से शुरुआत की है। दूसरे टी-20 में अजीत आगरकर ने हर्षल पटेल को डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को कैप दी।
विज्ञापन
अय्यर को डेब्यू कैप सौंपते गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ टीम कल्चर पर भी ध्यान दे रहे हैं। बतौर कोच अपनी पहली ही सीरीज में उन्होंने उस प्रथा की शुरुआत की जो पिछले चार साल से पूर्व कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल में बंद कर दी गई थी। इसका फायदा भी टीम को काफी मिला है। हम बात कर रहे हैं पुराने क्रिकेटर्स से नए खिलाड़ियों को डेब्यू कैप दिलाने की।
विज्ञापन

   
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से द्रविड़ ने इस प्रथा की फिर से शुरुआत की है। दूसरे टी-20 में अजीत आगरकर ने हर्षल पटेल को डेब्यू कैप सौंपी थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को कैप दी। इस तरह द्रविड़ ने पुराने क्रिकेटर्स के वेल्यू को सही तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण यह है कि पुराने खिलाड़ियों से कैप पाकर नए खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगेगा।
  पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने इस प्रथा की शुरुआत की थी, जो कि कोहली-शास्त्री के कार्यकाल में खत्म हो गई थी। पिछले कुछ सालों में मौजूदा खिलाड़ियों को ही नए खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, द्रविड़ के आने से इसमें बदलाव हुआ है। टी-20 के नए उप-कप्तान केएल राहुल ने द्रविड़ की बड़ाई भी की थी।
विज्ञापन

करुण नायर को डेब्यू कैप सौंपते गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने कहा था कि द्रविड़ ऐसे शख्स हैं, जो एक अच्छे टीम कल्चर पर ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से खिलाड़ी अब खुद को और बेहतर कैसे करें, इसपर ध्यान देना चाहेंगे। द्रविड़ हमेशा से टीम मैन रहे हैं और वह इस तरह के कल्चर को लाना चाहते हैं, जहां खिलाड़ी टीम को अपने से ऊपर रखे। बतौर हेड कोच द्रविड़ के रहते भारत ने अपने पहले टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 
विज्ञापन

जयंत यादव को डेब्यू कैप सौंपते रवि शास्त्री। उस वक्त शास्त्री कमेंटेटर के पद पर थे। - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से डेब्यू कैप दिलवाने पर नए खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टी-20 में हर्षल पटेल दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वहीं, श्रेयस डेब्यू पारी में ही पचास से ज्यादा रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें