टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका
न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे पर सीयर्स ने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की थी। घर पर किए गए स्कैन से पता चला कि उनके मेनिस्कस में चोट है, जिसके कारण बोर्ड को मेडिकल टीम से सलाह लेनी पड़ी। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, चिकित्सकों की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया कि वह सीरीज नहीं खेलेंगे। उनके सर्वश्रेष्ठ उपचार और रिहैबिलिटेशन के बारे में जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।