फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: विश्वकप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों का एलान, अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी खिताबी टक्कर

Fri, 06 Mar 2026 07:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईसीसी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
रिचर्ड इलिंगवर्थ - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला रविवार यानी आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs NZ Weather Report: मैच के दिन बारिश की कितनी संभावना, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? जानें पूर्वानुमान

आईसीसी ने की मैच अधिकारियों की घोषणा
आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ फाइनल मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। रिचर्ड इलिंगवर्थ लगातार दूसरी बार पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग की थी।

इलिंगवर्थ पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबलों में भी अंपायर की जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं एलेक्स व्हार्फ इससे पहले 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप और 2023 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्हें पिछले साल एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर्स में शामिल किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इलिंगवर्थ और व्हार्फ ने हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सेमीफाइनल में भी साथ अंपायरिंग की थी, जहां न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर को थर्ड अंपायर नियुक्त किया गया है। 48 वर्षीय पालेकर को मार्च 2025 में एलेक्स व्हार्फ के साथ आईसीसी एलीट पैनल में शामिल किया गया था और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक छह मैचों में अंपायरिंग की है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे, जबकि एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए मैच अधिकारी
  • ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
  • थर्ड अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर
  • फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
  • मैच रेफरी: एंडी पॉयक्रॉफ्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें