वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर
नियमित कप्तान विराट कोहली और चोटिल हो चुके कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान युवा केएल राहुल संभाले हुए थे। पहले ही ओवर में उन्होंने प्रयोग करते हुए गेंद स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को थमा दी। इस ओवर में महज सात रन आए। अब दबाव कीवियों पर था, जिसका फायदा उठाया, टीम का दूसरा और अपना पहला ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह ने।