फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर इशांत शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर

Fri, 28 Feb 2020 06:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को एक झटका लगा है। पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले इशांत शर्मा फिर से चोटिल होकर क्राइस्चर्च टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इशांत के चोटिल होने से पहले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम चिंताएं बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन

2 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
इशांत दाएं टखने में चोट के कारण शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। आज इशांत अभ्यास के लिए आए थे, लेकिन वह असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद उन्हें दाएं टखने का स्कैन कराने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा
एक सूत्र ने रिपोर्ट के आधार पर इशांत के बाहर होने की पुष्टि की है। अब इशांत की जगह उमेश यादव या नवदीप सैनी में से कोई एक उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। उमेश की संभावना अधिक है, क्योंकि उन्हें 45 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।

4 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले टेस्ट मैच में इशांत ने भारतीय गेंदबाजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। वह वड़ोदरा के खिलाफ रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और टखने की इस चोट से उबरने के बाद ही वह टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा ने वेलिंग्टन टेस्ट में कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 22.2 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें छह ओवर मेडन फेंके थे और 68 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें