सांसद इमरान मसूद व क्रिकेटर मोहम्मद सिराज
- फोटो : अमर उजाला
सिराज को बाहर रखने पर हुआ था विवाद
गिल का यह बयान उस समय आया है, जब सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया था। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया था कि पिछले प्रदर्शन के बावजूद सिराज को उनके नाम की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक नेताओं के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ नेताओं ने उनके आरोपों का समर्थन किया, जबकि कुछ ने टीम चयन में धार्मिक भेदभाव की आशंका को खारिज किया। हालांकि, गिल ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि सिराज को बाहर रखने का फैसला पूरी तरह क्रिकेट से जुड़े कारणों और मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखकर लिया गया था। पहले टेस्ट में भारत ने सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण उतारा था।