फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लग सकता है झटका, मैट हेनरी हुए चोटिल, खेलने पर संशय बरकरार

Fri, 07 Mar 2025 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

33 साल के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल मैच के दौरान घायल हो गए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन
मैट हेनरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं। हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए हैं। इसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है।
विज्ञापन


33 साल के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। स्टीड ने कहा, 'मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहे हैं। उनका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएंगे।' स्टीड ने भी यह भी बताया कि फाइनल में कौन सा भारतीय खिलाड़ी खतरा बन सकता है। 

'फाइनल में वरुण सबसे बड़ा खतरा'
स्टीड ने स्वीकार किया कि फाइनल में उनकी टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़ा खतरा होंगे। उन्होंने कहा कि इस मिस्ट्री स्पिनर से निपटने के लिए उनकी टीम को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, 'वरुण ने हमारे खिलाफ पिछले मैच में पांच विकेट लिए थे। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि वह खेलेंगे। वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए हमें सोचना होगा कि हम कैसे उन्हें कैसे नाकाम कर सकते हैं और किस तरह से उनके खिलाफ रन बना सकते हैं।' स्टीड ने कहा कि इसके लिए उनकी टीम भारत के खिलाफ लीग चरण के मैच से कुछ सीख लेगी। उन्होंने इसके साथ ही इस बात को भी कोई खास तवज्जो नहीं दी कि भारत को दुबई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

भारत को फायदे पर स्टीड का बयान
उन्होंने कहा, 'कार्यक्रम तैयार करना हमारे हाथ में नहीं है, इसलिए हमें इसको लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत ने अपने सभी मैच यहां दुबई में खेले, लेकिन हमें भी यहां एक मैच खेलने का मौका मिला और हम उस अनुभव से सीख लेना चाहेंगे। इस मुकाम पर पहुंचना बहुत रोमांचक होता है और हमारा मानना है कि यह भी एक अन्य मैच की तरह है। अगर हम रविवार को अच्छा खेल दिखाकर भारत को हराने में सफल रहते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।'

न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच खेलने के लिए दुबई आना पड़ा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए उसे वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा था। स्टीड ने स्वीकार किया के यह कार्यक्रम काफी व्यस्त था लेकिन उनकी टीम इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'फाइनल में खेलने के लिए अपने शरीर और दिमाग को सही स्थिति में लाने की जरूरत होती है और खिताबी मुकाबले से पहले हम इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें