क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि बादल छाए रहने के बावजूद मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और वक्त दुबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।