न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : BCCI
फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतना जरूरी?
भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। किसी और टीम या नतीजे पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इन पांच में चार टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी और एक टेस्ट ड्रॉ करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी हार भारत को दौड़ से बाहर कर सकता है। या फिर टीम इंडिया को अन्य नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए राह कठिन हो गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट के अलावा श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में दो टेस्ट मैच खेलने हैं। किसी और टीम या नतीजे पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इन सात में पांच टेस्ट जीतने हैं।
भारत को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिल रही है। श्रीलंका को अब कुल चार टेस्ट और खेलने हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। श्रीलंका को बिना किसी निर्भरता के फाइनल में पहुंचने के लिए इन चारों टेस्ट को जीतना जरूरी है। वहीं, न्यूजीलैंड को अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इन तीनों टेस्ट में जीत से ही कीवी टीम फाइनल में पहुंच सकती है। एक भी हार से टीम को अन्य नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका को अब श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। किसी और टीम या नतीजे पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ये चारों टेस्ट जीतने होंगे।