फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कामरान अकमल ने रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- हिटमैन की कप्तानी उतनी ही आक्रामक जितनी बल्लेबाजी

Sun, 21 Nov 2021 12:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। रोहित शर्मा टी-20 टीम का पूर्वकालिक कप्तान बनने के बाद जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने तारीफ की है। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का इरादा में मैच में कीवियों का सूपड़ा साफ करने पर होगा। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को जयपुर और रांची में खेले गए मुकाबलों हराया है। भारत की टी-20 टीम के पू्र्णकालिक कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कप्तानी और बैटिंग में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। हिटमैन की इस परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन


कामरान बोले यह सिर्फ भारत के बस की बात है

कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने के बाद टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम को इस तरह की टक्कर सिर्फ भारत दे सकता है, दूसरी टीम के बस की बात नहीं है। इस दौरान कामरान अकमल ने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्हें लगता है कि कार्यभार प्रबंधन से निपटने का एक अच्छा तरीका है। उन्होंने आगे कहा, यह शानदार जीत है, वह भी कुछ नए खिलाड़ियों के साथ, कोई अन्य टीम ऐसा नहीं करती है, क्योंकि भारत में प्रतिभाओं का एक बड़ा पूल तैयार है वे उन्हें अवसर दे रहे हैं, वे अपने अगले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं और कार्यभार को अच्छी तरह से मैनेज कर रहे हैं। 

रोहित की कप्तानी बल्लेबाजी जितनी आक्रामक

बातचीत के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा, रोहित की कप्तानी उतनी ही आक्रामक है जितनी उनकी बल्लेबाजी। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बाद भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट के खिलाफ इस तरह से खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम में वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान जैसे नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें