पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारतीय टीम रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करके पांच मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा जिसमें संजू सैमसन के प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेंगी। भारत ने पिछले मैच में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था और आसानी से लक्ष्य अपने नाम कर लिया था।
विश्व कप से पहले शेष तीन मैच अहम
टी20 विश्व कप के शुरू होने में अब केवल दो सप्ताह का समय बचा है और इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन मैच खेलने हैं। ऐसे में भारत की टीम संयोजन काफी हद तक तय लग रहा है। भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। भारत के लिए संजू सैमसन का फॉर्म में नहीं होना चिंता की बात है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सैमसन तेज गेंदबाजों के हाथों पांच बार सस्ते में आउट हो गए। इसमें जोफ्रा आर्चर के हाथों लगातार तीन बार आउट होना भी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच में वह केवल 10 और छह रन ही बना सके और उन्हें क्रमशः काइल जैमीसन और मैट हेनरी ने आउट किया।
न्यूजीलैंड करना चाहेगा वापसी
मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली टीम कुछ रणनीतिक बदलावों पर विचार कर सकती है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे डेरिल मिचेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। न्यूजीलैंड की आमतौर पर मजबूत मानी जाने वाली फील्डिंग इस बार बेहद निराशाजनक रही। सैंटनर और ईश सोढ़ी सहित उसके खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। न्यूजीलैंड को इस विभाग में तुरंत सुधार करने की जरूरत है। यह देखना बाकी है कि न्यूजीलैंड दो मैचों में हार के बाद कैसे वापसी करता है।
हम यहां आपको भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के प्रसारण अधिक स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।