फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: मुंबई टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा फिट, कप्तान विराट कोहली और खुद रिद्धिमान ने की पुष्टि

Thu, 02 Dec 2021 03:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा मुंबई टेस्ट के लिए फिट हैं। वह गर्दन की चोट से उबर चुके हैं। कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। 
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि साहा गर्दन की चोट से उबर चुके हैं। वह वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हैं। खुद साहा ने भी बताया है कि वो मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं। कानपुर टेस्ट मैच के दौरान साहा की गर्दन में चोट लग गई थी जिसके चलते केएस भरत ने विकेटकीपिंग की थी। 

विज्ञापन


कोहली बोले- साहा फिट

प्री मैच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने मुंबई में कहा, रिद्धिमान साहा अब फिट हैं, वह अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं, हम मौसम और पिच की स्थिति के आधार पर थोड़ी चर्चा करेंगे जिसके बाद कॉम्बिनेशन के बारे में सोचेंगे। वहीं खुद साहा ने भी अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो मैच के लि पूरी तरह से फिट हैं।

Koo App

Fully Fit! Looking forward...

View attached media content

- Wriddhiman Saha (@wriddhi) 2 Dec 2021



कानपुर टेस्ट में चोटिल हुए थे साहा

भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। टेस्ट मैच के तीसरे दिन साहा की गर्दन में चोट लग गई। इसके बाद उनकी जगह केएस भरत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान भरत ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए तीन कैच लिए। जिसमें आर अश्विन की गेंद पर विल यंग का कैच एक दर्शनीय कैच लपका था। 
विज्ञापन


साहा ने खेली थी बेशकीमती पारी

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में असफल रहने वाले रिद्धिमान साहा ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हूए नाबाद 61 रन बनाए थे। उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब भारतीय टीम दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के आगे संघर्ष कर रही थी। उनके अलावा पहली इनिंग्स में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते भारत दूसरी पारी में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचनने में सफल रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें