फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: आर अश्विन का अनूठा रिकॉर्ड, भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

Mon, 06 Dec 2021 03:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को मुंबई टेस्ट मैच जिताने में आर अश्विन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस मुकाबले में आठ विकेट लिए। अश्विन भारत के ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट मैच जिताते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई में खेला गया। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 372 रनों से शिकस्त दी। रनों के लिहाज से अगर देखा जाए तो यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट विजय है। भारत को यह मुकाबला जिताने में आर अश्विन ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में आठ विकट लिए। उन्हें पूरी टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसमें कोई शक नहीं है कि अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के तुरुप का इक्का हैं। अश्विन भारत की टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के वो कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन


आर अश्विन

भारत की टेस्ट जीत में अब तक सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन ने लिए हैं। ओवर ऑल उन्होंने 81 टेस्ट मैचों में अब तक 427 विकेट हासिल किए हैं। इन 427 टेस्ट विकेट मे से अश्विन ने 296 विकेट भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए हासिल किए हैं। मौजूदा समय में उनके इस रिकॉर्ड के आसपास टीम इंडिया का कोई गेंदबाज नहीं है। 

अनिल कुंबले

भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले दूसरे स्थान पर हैं। वैसे अनिल कुबले ऩे 132 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 619 विकेट हासिल किए थे। इन 619 टेस्ट विकेटों में 288 विकेट कुंबले ने भारत की टेस्ट जीत में हासिल किए। फिलहाल, कुंबले भारत की तऱफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


हरभजन सिंह

टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने अपने टेस्ट करियर में भारत को दर्जनों मैच जिताए हैं। हरभजन भारत के उन गेंदबाजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की है। हरभजन ने 221 विकेट भारत को टेस्ट मैच जिताते हुए हासिल किए। हरभजन काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा का शुमार दुनिया के शीर्ष ऑलराउडंर्स में किया जाता है। वह बेहतरीन बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग करने की क्षमता रखते हैं। जडेजा काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने भारत को टेस्ट मै जिताते हुए 165 विकेट झटके हैं। 

इशांत शर्मा

इस लिस्ट में इशांत शर्मा निचली पायदान पर हैं। उन्हें ज्यादातर विदेशी दौरों पर टीम इंडिया में शामिल किया जाता है। इशांत भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह लंबे समय से टीम का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 158 विकेट भारत की टेस्ट जीत में हासिल किए हैं। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें