इसमें कोई दो राय नहीं है कि राहुल द्रविड़ दुनिया भर में क्रिकेट के सबसे सम्मानित व्यक्तित्व में से एक हैं। अन्य पूर्व क्रिकेटरों के विपरीत द वॉल को लेकर शायद ही किसी को कोई संदेह हो। उन्हें क्रिकेट से संन्यास लिए हुए नौ साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद द्रविड़ बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनका जुड़ाव तब भी जारी रहा जब उन्होंने रवि शास्त्री को सीनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में रिप्लेस किया। शुक्रवार आईसीसी ने राहुल द्रविड़ की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए।
आईसीसी ने शेयर की फोटो
शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने द्रविड़ की एक फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की। इस तस्वीर राहुल द्रविड़ बैट पकड़ने नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा, भारत को राहुल द्रविड़ को कहां स्थान देना चाहिए। जिसके बाद द्रविड़ की यह फोटो जमकर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर आईं ऐसी प्रतिक्रियाएं
आईसीसी द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई द्रविड़ की इस फोटो के बाद क्रिकेट फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों का मानना है कि राहुल द्रविड़ को संन्यास से बाहर आकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौट आऩा चाहिए और उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने द्रविड़ की कुछ महान उपलब्धियों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए।
पहले भी वायरल हो चुका है द्रविड़ का वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में द्रविड़ गेंदबाज और नेट्स में थ्रोडाउन विशेषज्ञ बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए अभ्यास के दौरान उन्होंने ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी की जिसकी क्लिप बीसीसीआई ने साझा की। हाल ही में रोहित शर्मा को थ्रोडाउन देते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसके बारे में खुद विराट कोहली ने ट्विटर पर बात की थी।