फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Sun, 05 Dec 2021 03:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 10 विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने भारत की इनिंग्स में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट आउट किए। वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
एजाज पटेल - फोटो : twitter@BLACKCAPS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कीवी टीम के गेंदबाज एजाज पटेल नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे। पहली पारी में टीम इंडिया के सभी 10 विकेट चटकाने वाले एजाज ने दूसरी इनिंग्स में भी प्रभावशाली गेंदबाज की। वह भारत की दूसरी पारी में चार विकेट झटकने में सफल रहे। वह इस मुकाबले में कुल 14 विकेट लेने में सफल रहे। इस मामले में उन्होंने इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की और न्यूजीलैंड को 540 रनों का टारगेट दिया। 

विज्ञापन


भारत के खिलाफ एक टेस्ट में 14 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बॉलर

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल दुनिया के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टेस्ट में 14 विकेट हासिल किए। उन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों 225 रन देकर यह सभी विकेट आउट किए। इस मामले में इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया।एजाज ने भारत के खिलाफ पहली पारी में सभी 10 विकेट लेकर महान स्पिनर जिम लेकर और अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। जिम लेकर ने साल 1956 में मैनचेस्टर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। वहीं, फरवरी 1999 में भारत के अऩिल कुंबले में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट में एक पारी में सभी 10 विकेट आउट करने में सफल रहे। 

भारत के खिलाफ एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

एजाज पटेल के अलावा दुनिया के जिन गेंदाबाजों ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट में सबसे ज्याद विकेट लिए हैं उनमें इयान बाथम 106 रन देकर 13 विकेट , स्टीव ओ कीफे 70 रन देकर 12 विकेट, फजल महमूद 94 रन देकर 12 विकेट, एंडी रॉबर्ट्स 121 रन देकर 12 विकेट, एलन डेविडसन 124 रन देकर 12 विकेट, ब्रूस रीड 126 रन देकर 12 विकेट, एलन डोनाल्ड 139 रन देकर 12 विकेट, ज्योफ डाइमॉक 166 रन देकर 12 विकेट, नाथन लियोन 286 रन देकर 12 विकेट और जेसन करेजा ने 358 रन देकर भारत के खिलाफ 12 विकेट हासिल किए। कुल मिलाकर दुनिया भर में 37 ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टेस्ट में 10 या उससे अधिक विकेट लेने का करिश्मा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें