विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड दौरे पर मात्र एक अर्धशतक लगाया है वो भी पहले वनडे में, पूरे दौरे की बात की जाए तो विराट ने नौ पारियों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 201 रन बनाए हैं। रिकार्ड्स के बादशाह और रन मशीन के नाम से पहचाने जाने वाले विराट ने टी-20 की चार पारियों में सिर्फ 105 रन (45, 11, 38, 11) बनाए थे। इसके बाद उन्होंने वनडे सीरीज की तीन पारियों में मात्र 75 रन (51, 15, 9) ही बनाए।
उम्मीद थी कि टेस्ट सीरीज से पहले विराट अपना लय हासिल कर लेंगे लेकिन यहां भी वे पहले टेस्ट में फिसड्डी साबित हुए। उन्होंने वेलिंग्टन टेस्ट की दोनों पारियों में मात्र 21 रन (2, 19) बनाए।