फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test: अश्विन को बार-बार चेतावनी देने पर भड़के गावस्कर, कहा- अंपायर के लिए इसका जुर्माना क्या है?

Sun, 28 Nov 2021 08:59 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अंपायर द्वारा आर अश्विन को बार-बार चेतावनी देने के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि क्या इसके लिए अंपायर को कोई सजा मिलनी चाहिए। कानपुर टेस्ट के दौरान अश्विन के फॉलो थ्रो से अंपायर नितिन मेनन को दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन
आर अश्विन और अंपायर नितिन मेनन - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर नितिन मेमन और अनुभवी स्पिनर आर अश्विन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अश्विन मैच के तीसरे दिन लय में थे और उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई। टीम इंडिया के लिए खतरा बन रहे विल यंग को उन्होंने 89 रनों पर आउट किया। इसके बाद अश्विन टॉम लाथम को भी पवेलियन की रहा दिखाने में सफल रहे। इस दौरान अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे तो अंपायर उनके फॉलो थ्रो से खुश नहीं थे। अंपायर नितिन मेनन ने कई बार उन्हें टोका। जिसके चलते अश्विन और उनकी बीच बहस हो गई। इस मामलें पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बयान देते हुए अंपायर को आड़े हाथों लिया है। 

विज्ञापन


गावस्कर ने अंपायर को सुनाई खरी-खरी

अश्विन को बार-बार वार्निंग देने से नाराज गावस्कर ने अंपायरों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा क्या इसके लिए अंपायरों के लिए कोई सजा नहीं होनी चाहिए। स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे गावस्कर ने आगे कहा, कप्तान अजिंक्य रहाणे अंपायर से यह कहने के लिेए आ रहे थे कि अश्विन दूर हैं और वह पिच के खतरनाक एरिया में नहीं जा रहे हैं। गावस्कर के मुताबिक, मुझे लगता है, कि अंपायर के लिए यह मुश्किल है क्योंकिे वह देख नहीं पाएगा, यह क्या होता है, क्या इसके लिए अंपायर को कोई सजा है, क्या ऐसा कहीं लिखा है कि वह देख नहीं पाएगा। गावस्कर ने आगे कहा कि खेल के दौरान अगर गेंद हेलमेट पर लगती है तो उसके लिए पेनल्टी है, अगर अश्विन ऐसा करना जारी रखेंगे तो उसके लिए क्या सजा है?

अंपायर नितिन मेनन और अश्विन के बीच हुई तीखी बहस

मैच के दैरान आर अश्विन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम को राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान वह सीधा न जाकर अंपायर और नॉन स्ट्राइकर को क्रॉस कर रहे थे। इस पर फील्ड अंपायर नितिन मेनन खुश नहीं थे। वह अपने फॉलो थ्रो में अंपायर का दृष्टिकोण बाधित कर रहे थे जिसके चलते नितिन मेनन ने उन्हें चार बार चेतावनी दी। यह मामला उस समय और बढ़ गया जब अश्विन बातचीत बीच में ही छोड़ कर चले गए। इसके बाद फिर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें चेतावनी दी जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। अंपायर का मानना था कि अश्विन डेंजर एरिया में आ रहे हैं। इस दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अंपायर के पास पहुंचे। रहाणे ने भी की अश्विन दूर हैं और वह डेंजर जोन में नहीं जा रहे हैं। इसके बाद अश्विन आगे भी उसी तरह से गेंदबाजी जारी रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें