फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED Live Streaming: विश्व कप के आखिरी लीग मैच में भारत के सामने नीदरलैंड, जानें फ्री में कहां देखें मैच

Sun, 12 Nov 2023 08:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

India vs Netherlands World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम विश्व कप के इस संस्करण में अब तक अजेय है। उसे सभी आठ मैच जीते हैं और उसकी नजर नौवें मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की तैयारी को पुख्ता करने पर होगी। टीम इंडिया 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत विश्व कप में अपना आखिरी लीग मैच रविवार (12 नवंबर) को खेलेगा। यह टूर्नामेंट का भी आखिरी लीग मैच होगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम विश्व कप के इस संस्करण में अब तक अजेय है। उसे सभी आठ मैच जीते हैं और उसकी नजर नौवें मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की तैयारी को पुख्ता करने पर होगी। टीम इंडिया 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


भारत और नीदरलैंड के बीच वनडे में यह तीसरा मुकाबला है। अब तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं और संयोग से दोनों ही विश्व कप में हुए हैं। 2003 विश्व कप में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में नीदरलैंड को 68 रन से हराया था। उसके बाद 2011 विश्व कप में दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था। भारत ने नई दिल्ली में उसे पांच विकेट से हरा दिया था। बंगलूरू में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगी।

भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश को हराया था
नीदरलैंड की बात करें तो उसकी नजर तीसरी जीत पर होगी। उसने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी। वह उलटफेर करने का माद्दा रखती है। अब देखना है कि बंगलूरू में वह भारतीय टीम को टक्कर दे पाती है या नहीं।

भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
हम विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम नीदरलैंड मैच रविवार (12 नवंबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम नीदरलैंड मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम नीदरलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम नीदरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

स्कॉट एडवर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर।

नीदरलैंड: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडाड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह, शारिज अहमद, नूह क्रोज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें