फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE T20: बुमराह ने भुवनेश्वर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, शीर्ष पर पहुंचे; हार्दिक ने की भज्जी-पठान की बराबरी

Wed, 05 Jun 2024 10:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह छठे ओवर यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहली बार गेंदबाजी के लिए आए। यह ओवर मेडन रहा। बुमराह ने तीन ओवर गेंदबाजी की और छह रन देकर दो विकेट लिए। इसमें एक मेडन रहा।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और आयरलैंड के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में बुमराह ने भारत के ही भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने भी टी20 विश्व कप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

बुमराह ने बनाया नया रिकॉर्ड
आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह छठे ओवर यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहली बार गेंदबाजी के लिए आए। यह ओवर मेडन रहा। बुमराह ने तीन ओवर गेंदबाजी की और छह रन देकर दो विकेट लिए। इसमें एक मेडन रहा। बुमराह ने हैरी टेक्टर और जोशुआ लिटिल को आउट किया। एक मेडन करते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह के मेडन की संख्या 11 हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप में सबसे ज्याजा मेडन के मामले में उन्होंने 10 मेडन करने वाले भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के रिचर्ड एनगरवा हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठ मेडन फेंके हैं। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों को हटा दिया जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने के मामले में बुमराह से आगे युगांडा के फ्रैंक सुबुग (15 मेडन) और केन्या (14 मेडन) हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले गेंदबाज
(आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में)
गेंदबाज देश मेडन ओवर
जसप्रीत बुमराह भारत 11
भुवनेश्वर कुमार भारत 10
रिचर्ड एनगरवा जिम्बाब्वे 8
मुस्ताफिजुर रहमान बांग्लादेश 7
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 6

हार्दिक ने हासिल की खास उपलब्धि
वहीं, हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 27 रन खर्च किए और तीन विकेट झटके। उन्होंने लोर्कन टकर, कर्टिस कैंफर और मार्क अडायर को आउट किया। तीन विकेट लेने के साथ ही हार्दिक टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक ने इस मामले में हरभजन सिंह और इरफान पठान की बराबरी की। तीनों के ही टी20 विश्व कप में 16-16 विकेट हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 32 विकेट लिए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
 
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
आर अश्विन 24 32 4/11
रवींद्र जडेजा 23 21 3/15
हरभजन सिंह 19 16 4/12
हार्दिक पांड्या 17 16 3/27
इरफान पठान 15 16 3/16
आशीष नेहरा 10 15 3/19
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाजों का कमाल
आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने आठ विकेट लिए। किसी एक टी20 विश्व कप मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट के मामले में यह संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इससे पहले 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने आठ विकेट लिए थे। वहीं, 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहानिसबर्ग में भारतीय तेज गेंदबाजों ने नौ विकेट लिए थे।

टी20 विश्व कप मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट
विकेट विपक्षी टीम जगह साल
9 पाकिस्तान जोहान्सबर्ग 2007
8 पाकिस्तान मेलबर्न 2022
8 आयरलैंड न्यूयॉर्क 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें