फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs IRE: 'अब भी भरोसा नहीं हो रहा', आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को नहीं पचा पा रहे डस्काटे; कहां हुई गलती?

Mon, 29 Jun 2026 03:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे का कहना है कि उन्हें अब भी इसका भरोसा नहीं हो रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि टीम इंडिया से कहां चूक हुई।
विज्ञापन
रेयान टेन डस्काटे - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने स्वीकार किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि टी20 में विश्व चैंपियन टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे। आयरलैंड ने पहला मैच 34 रन से जीता और इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में एक रन से हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आयरलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ
  • भारत ने अगस्त 2023 से कम से कम दो मैचों की अब तक कभी कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई थी। 
  • 18 अगस्त 2023 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक कम से कम दो मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज में भारत हारा नहीं था। 
  • आयरलैंड ने टी20 की विश्व चैंपियन भारत का यह विजयी रथ रोक दिया। 
  • इतना ही नहीं, भारत का इस तरह लगातार 16 सीरीज जीत का सिलसिला भी रुक गया। 
  • लगातार दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही।

परिस्थिति में नहीं ढल पाने को बताया कारण
डस्काटे ने कहा, बहुत से लोगों के साथ हमें भी विश्वास नहीं हो रहा है। हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है, लेकिन हमें ऐसी टीम ने हराया जिसने बुनियादी बातों पर पूरा ध्यान दिया। सबसे पहले आयरलैंड को श्रेय जाता है और दूसरी बात, हमारे लिए सबसे बड़ी सीख यह है कि हम अलग-अलग परिस्थितियों और अलग-अलग टीमों के खिलाफ खुद को ढाल सकें। इस सीरीज का हमारे लिए यही सबसे बड़ा सबक है।
विज्ञापन

डस्काटे ने कहा, मुझे लगता है की परिस्थितियों ने अहम भूमिका निभाई। यह हमारी हार का मुख्य कारण रहा। हमने इसका अच्छी तरह से समाधान नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या हवा थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। हमें अलग-अलग चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करने का तरीका ढूंढना होगा। आयरलैंड ने बेसिक्स पर अच्छी तरह से काम किया और हम इस मामले में उनका मुकाबला नहीं कर पाए। हमें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में हमें अधिक समझदारी से काम लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें