संजू सैमसन और दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए मैच में क्या सही हुआ?
दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने 87 गेंद पर 176 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की तिकड़ी के नहीं होने का फायदा इनदोनों ने उठाया और टीम इंडिया को एक मजबूत विकल्प दिया। अब तीन बड़े खिलाड़ियों की वापसी के बाद इन दोनों को बाहर करना आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने सिर्फ कम रन दिए। उन्होंने दो ओवर में 12 रन ही दिए। बाकी गेंदबाजों ने नौ से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए।
भारत के लिए क्या अच्छा नहीं हुआ?
दीपक हुड्डा ने जरूर शतक लगाया, लेकिन अंत में उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। इसका नुकसान टीम इंडिया को हो सकता था। हुड्डा ने शुरुआती 91 रन 45 गेंद में बना लिए थे। उसके बाद 100 रन तक पहुंचने में उन्हें 10 गेंद लग गए। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक बल्ले से नाकाम रहे। हार्दिक ने नौ गेंदों का सामना किया, लेकिन 13 रन ही बना सके। गेंदबाजी में अक्षर को छोड़कर सबने रन लुटाए।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
| गेंदबाज |
ओवर |
रन |
विकेट |
इकोनॉमी रेट |
| भुवनेश्वर कुमार |
4 |
46 |
1 |
11.50 |
| हार्दिक पांड्या |
2 |
18 |
0 |
9.00 |
| हर्षल पटेल |
4 |
54 |
1 |
13.50 |
| रवि बिश्नोई |
4 |
41 |
1 |
10.20 |
| उमरान मलिक |
4 |
42 |
1 |
10.50 |
| अक्षर पटेल |
2 |
12 |
0 |
6.00 |