आईपीएल के बाद से ऋषभ पंत ने टी20 में अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है।
एशिया कप का चौथा मुकाबला भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या को आराम दिया। उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया गया। भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने टॉस के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि दिनेश कार्तिक को टीम में नहीं होना चाहिए था। वहीं, दीपक हुड्डा को जगह मिलनी चाहिए थी। गंभीर ने कहा, ''अगर आप ऋषभ पंत को टीम में रखते हैं तो उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह लेनी चाहिए। अगर आप हार्दिक पांड्या को आराम दे रहे हैं तो दीपक हुड्डा को खेलना चाहिए था।"
पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग-11 से नाराज थे गंभीर
गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 को लेकर सवाल उठाया था। तब टीम इंडिया ने पंत को बाहर रखा था। तब गंभीर ने कहा था, ''मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मैं अगर टीम चयन करता तो दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को चुनता।''
फॉर्म में नहीं हैं पंत
आईपीएल के बाद से ऋषभ पंत ने टी20 में अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कमाल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले थे। वह एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे थे।