फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs HK Asia Cup T20 Live Streaming: भारत का दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग से, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

Wed, 31 Aug 2022 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

एशिया कप में भारत का दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग की टीम के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सुपर चार में जगह बनाना चाहेगी। भारत के लिए यह मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा, लेकिन विराट,रोहित और राहुल अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम हांगकांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग से भिड़ेगी। यह मैच जीतने पर भारतीय टीम सुपर चार में जगह बनाएगी और टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच जाएगी। भारत की तुलना में हॉन्ग कॉन्ग की टीम काफी कमजोर है और टीम इंडिया को यह मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों के लिए यह मुकाबला अहम साबित हो सकता है। अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंचने वाली पहली टीम है और आज भारत सुपर चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है।
विज्ञापन


केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ लय में नहीं दिखे थे। ये तीनों खिलाड़ी कमजोर गेंदबाजों के सामने अपनी लय हासिल कर सकते हैं और सुपर चार के मुकाबलों के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच?

एशिया कप का चौथा मुकाबला भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच 31 अगस्त यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच?

भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और हॉन्ग कॉन्ग का मुकाबला?

भारत और हॉन्ग कॉन्ग के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?

डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

हॉन्ग कॉन्ग: यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें