फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG VIDEO: 'आप इस तरह बात नहीं कर सकते', अंपायर धर्मसेना ने केएल राहुल से क्यों कहा ऐसा? मैदान में बवाल

Sat, 02 Aug 2025 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रूट और प्रसिद्ध दोनों फिर से भिड़ गए। ऐसे में अंपायर धर्मसेना ने बीच बचाव किया और मामले को शांत करने की कोशिश की। फिर वहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी पहुंच गए। तभी राहुल भी मामले में कूद पड़े।
विज्ञापन
धर्मसेना और राहुल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल में जारी एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल और अंपायर कुमार धर्मसेना के बीच तीखी बहस हो गई। घटना इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान हुई जब भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट के बीच जुबानी जंग चल रही थी। इस दौरान धर्मसेना ने हस्तक्षेप कर खिलाड़ियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन राहुल की प्रतिक्रिया से विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन

क्या हुआ मैदान पर?

इंग्लैंड की पहली पारी के 22वें ओवर के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने जैक क्राउली को आउट करने के बाद जो रूट को स्लेज किया। इस दिग्गज बल्लेबाज ने पहले तो आगे बढ़कर प्रसिद्ध को कुछ कहा और फिर अगली ही गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद रूट और प्रसिद्ध दोनों फिर से भिड़ गए। ऐसे में अंपायर धर्मसेना ने बीच बचाव किया और मामले को शांत करने की कोशिश की। फिर वहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी पहुंच गए। तभी राहुल भी मामले में कूद पड़े। इस घटना के वीडियो फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अंपायर और राहुल की बातचीत

स्टंप माइक में दर्ज आवाज के मुताबिक, बातचीत कुछ इस प्रकार हुई:

  • राहुल: आप चाहते हैं कि हम कुछ भी न कहें और चुपचाप खेलते रहें?

  • धर्मसेना: अगर आपके खिलाफ कोई इस तरह बोलता, तो आपको कैसा लगता? राहुल, हम इस रास्ते पर नहीं जाएंगे।

  • राहुल: तो क्या आप चाहते हैं हम सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी करें और घर चले जाएं?

  • धर्मसेना: मैच के बाद बात करेंगे। आप इस अंदाज में बात नहीं कर सकते।

विज्ञापन

आगे क्या?

फिलहाल किसी खिलाड़ी पर आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल की भाषा उग्र थी, लेकिन अनुशासन के अंदर थी। इसलिए उन्हें चेतावनी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। अंपायरों और मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें