फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: यशस्वी का कीर्तिमान, द्रविड़-सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय

Sat, 05 Jul 2025 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

दूसरी पारी में 28 रन बनाने के साथ ही यशस्वी ने 21 टेस्ट की 40 पारियों में 53.11 की औसत से 2018 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भले ही बड़ी पारी न खेल पाएं हों, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने इस मामले में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी ने ऐसा मैच के मामले में किया है। यशस्वी ने अपने 21वें टेस्ट में 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने भारत की दूसरी पारी के दौरान 28 रन बनाए और यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, टेस्ट पारी के मामले में यशस्वी ने द्रविड़ और सहवाग की बराबरी की है। तीनों ने 40-40 पारी में 2000 रन पूरे किए हैं। ओवरऑल टेस्ट मैच के मामले में यशस्वी महान सर डॉन ब्रैडमैन, वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली, ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी और मार्नस लाबुशेन से पीछे रह गए।
विज्ञापन

ब्रैडमैन ने मैच और पारी दोनों में सबसे तेज 2000 रन बनाए
दूसरी पारी में 28 रन बनाने के साथ ही यशस्वी ने 21 टेस्ट की 40 पारियों में 53.11 की औसत से 2018 रन बना लिए हैं। वहीं, सहवाग ने 25वें टेस्ट और 40 पारी में दो हजार रन पूरे किए थे। जबकि द्रविड़ ने भी 25वें टेस्ट और 40वीं पारी में 2000 पूरे किए थे। अब यशस्वी इनसे आगे निकल चुके हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पारी और मैच दोनों मामले में ब्रैडमैन शीर्ष पर हैं। ब्रैडमैन ने 15वें मैच की 22वीं पारी में दो हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। वहीं, हेडली ने 17वें मैच और 32वीं पारी में दो हजार रन पूरे किए थे। इसके बाद हसी और लाबुशेन का नंबर आता है। हसी और लाबुशेन ने 20-20 टेस्ट में दो हजार रन पूरे किए थे। हसी ने इसके लिए 33 पारियां और लाबुशेन ने 34 पारियां खेलीं।

2000 टेस्ट रन तक पहुंचने के लिए सबसे कम मैच
खिलाड़ी मैच
डॉन ब्रैडमैन 15
जॉर्ज हेडली 17
माइकल हसी 20
मार्नस लाबुशेन 20
यशस्वी जायसवाल 21
विवियन रिचर्ड्स 21
ग्रीम पोलक 21

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन
खिलाड़ी किस साल
2000 रन पूरे
डेब्यू
किस साल
समय लिया मैच पारियां
डॉन ब्रैडमैन (AUS) 1931 1928 2 साल 362 दिन 15 22
जॉर्ज हेडली (WI) 1939 1930 9 साल 164 दिन 17 32
हरबर्ट सटक्लिफ (ENG) 1928 1924 4 साल 37 दिन 22 33
माइकल हसी (AUS) 2008 2005 2 साल 60 दिन 20 33
मार्नस लाबुशेन (AUS)  2021 2018 3 साल 70 दिन 20 34
डग वाल्टर्स (AUS) 1970 1965 4 साल 43 दिन 22 35
ब्रायन लारा (WI) 1995 1990 4 साल 115 दिन 22 35
आर्थर मॉरिस (AUS) 1951 1946 4 साल 65 दिन 23 36
एवर्टन वीक्स (WI) 1953 1948 5 साल 29 दिन 23 36
फ्रैंक वॉरेल (WI) 1954 1948 6 साल 34 दिन 22 36
विव रिचर्ड्स (WI) 1976 1974 1 साल 264 दिन 21 36
हैरी ब्रूक (ENG) 2024 2022 2 साल 81 दिन 22 36
डेनिस कॉम्पटन (ENG) 1948 1937 10 साल 301 दिन 23 37
नील हार्वे (AUS) 1953 1948 4 साल 352 दिन 22 37
ग्राहम पॉलक (SA) 1970 1963 6 साल 61 दिन 21 37
वाल्टर हैमंड (ENG) 1930 1927 3 साल 0 दिन 23 39
गैरी सोबर्स (WI) 1959 1954 4 साल 297 दिन 23 39
ग्रीम स्मिथ (SA) 2004 2002 2 साल 18 दिन 24 39
एल्विन कालीचरन (WI) 1975 1972 3 साल 264 दिन 25 40
माइकल स्लेटर (AUS) 1995 1993 1 साल 245 दिन 23 40
राहुल द्रविड़ (IND) 1999 1996 2 साल 196 दिन 25 40
वीरेंद्र सहवाग (IND) 2004 2001 2 साल 346 दिन 25 40
जोनाथन ट्रॉट (ENG) 2012 2009 2 साल 150 दिन 24 40
यशस्वी जायसवाल (IND) 2025 2023 1 साल 355 दिन 21 40

समय लेने के हिसाब से सबसे तेज 2000 टेस्ट रन
हालांकि, टेस्ट डेब्यू के बाद से 2000 रन के लिए सबसे ज्यादा समय लेने की बात करें तो यशस्वी चौथे नंबर पर हैं। यशस्वी को दो हजार टेस्ट रन पूरे करने के लिए एक साल और 355 दिन का समय लगा। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर इंग्लैंड के केविन पीटरसन हैं। पीटरसन को एक साल और 158 दिन का समय लगा था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल स्लेटर हैं। उन्होंने डेब्यू के बाद 2000 रन पूरे करने के लिए एक साल और 245 दिन का समय लिया था। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान सर विवियन रिचर्ड्स हैं। उन्हें एक साल और 264 दिन का समय लगा था। इसके बाद यशस्वी का नंबर आता है। यशस्वी के बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का नाम है। उन्होंने दो हजार रन पूरे करने के लिए एक साल और 356 दिन का समय लगा था।

डेब्यू के बाद समय लेने के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन
खिलाड़ी समय लिया मैच पारियां
केविन पीटरसन 1 साल 158 दिन 22 41
माइकल स्लेटर 1 साल 245 दिन 23 40
विवियन रिचर्ड्स 1 साल 264 दिन 21 36
यशस्वी जायसवाल 1 साल 355 दिन 21 40
एंड्रयू स्ट्रॉस 1 साल 356 दिन 25 47
विज्ञापन

एजबेस्टन टेस्ट में अब तक क्या हुआ?
मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में बड़ा लक्ष्य देने के इरादे से उतरेगी। दूसरी पारी में भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया। वहीं, करुण नायर 26 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत ने नई गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए।

दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी को समेटने के बाद भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। राहुल ने कार्स के खिलाफ कवर क्षेत्र में शानदार चौका लगाया, जबकि जायसवाल ने वोक्स के खिलाफ पुल शॉट पर चार रन बटोरे। जायसवाल ने छठे ओवर में कार्स के खिलाफ लगातार तीन चौके के साथ भारत की बढ़त को 200 रन के पार पहुंचा  दिया तो वहीं दूसरे छोर से राहुल ने वोक्स के ओवर में तीन चौके जड़ दिये। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए जोश टंग ने जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट कर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें