फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में से किसे मिलेगी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह? शाहिद अफरीदी ने लिया इस टीम का नाम

Wed, 09 Nov 2022 04:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

अफरीदी का कहना है कि नॉकआउट मैच दबाव वाले होते हैं। ऐसे में जो टीम अपनी योजनाओं को सही तरीके से मैदान पर उतारेगी वही जीतेगी। नॉकआउट मुकाबलों में गलती गुंजाइश काफी कम होती है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और जोस बटलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला एडिलेड में गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट भविष्यवाणी कर रहे हैं। कुछ पूर्व खिलाड़ी भारत को दावेदार बता रहे तो कुछ इंग्लैंड का पक्ष ले रहे हैं। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


अफरीदी ने बताया कि भारत के फाइनल में पहुंचने की कितनी उम्मीदें हैं। उन्होंने पाकिस्तान में इंटरव्यू के दौरान कहा, ''दोनों टीमें संतुलित हैं और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत और इंग्लैंड का पिछला प्रदर्शन भी ठीक रहा था। मुझे ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड इस मैच में भारत पर हावी रहेगा। उसकी जीतने की संभावना 60-65 फीसदी है।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
विज्ञापन


अफरीदी का कहना है कि नॉकआउट मैच दबाव वाले होते हैं। ऐसे में जो टीम अपनी योजनाओं को सही तरीके से मैदान पर उतारेगी वही जीतेगी। नॉकआउट मुकाबलों में गलती गुंजाइश काफी कम होती है। दोनों टीमें करीब-करीब समान हैं और जो कम गलतियां करेंगी वह जीतेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले डरा इंग्लैंड, उपकप्तान बोले- सूर्यकुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जब गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर फाइनल के टिकट पर होगी। भारत अगर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा। 2007 में उसने पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में हराया था। वहीं, 2014 में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें