फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Weather: बारिश से प्रभावित रहेगा लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन का खेल? जानिए क्या कहती है मौसम रिपोर्ट

Tue, 24 Jun 2025 03:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

IND vs ENG Headingley Weather Report  : पांचवें दिन बारिश विलेन बन सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हेडिंग्ले में बारिश की संभावना प्रबल है। मैच के दौरान बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आखिरी दिन बादलों से घिरा रहेगा और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) के बाद बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारत ने इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया है। अब पांचवें दिन दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
भारत की दूसरी पारी 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे और उसे अब पांचवें और अंतिम दिन 350 रन और बनाने होंगे। दिन के खेल की समाप्ति तक जैक क्रावले 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत को अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो उसे मंगलवार को इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराने होंगे।
विज्ञापन

बारिश बिगाड़ सकती है खेल
पांचवें दिन बारिश विलेन बन सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हेडिंग्ले में बारिश की संभावना प्रबल है। मैच के दौरान बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आखिरी दिन बादलों से घिरा रहेगा और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) के बाद बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें