फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इस विश्व कप में अजेय भारत का छठा मैच आज, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से मुकाबला

Sun, 29 Oct 2023 09:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

IND vs ENG Head to Head in ODI World Cup : मेजबान भारत इस विश्व कप में अजेय है और लगातार पांच मैच जीत चुका है। वहीं, इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच में से चार मैच हराकर यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का छठा मैच इंग्लैंड के साथ है। भारतीय टीम इस विश्व कप में शानदार लय में चल रही है और अजेय रहते हुए लगातार पांच मैच जीत चुकी है। अंक तालिका में भी भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड के कहानी भारत से ठीक उलटी रही है। 2019 में विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इस विश्व कप में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। इंग्लैंड को पांच मैच में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। यह जीत भी बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वनडे क्रिकेट खेलने के नए अंदाज का इजाद करने वाली इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप में पूरी तरह फेल रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में विफल रहे हैं। वहीं, भारतीय पिचों के हिसाब से गेंदबाज खुद को नहीं ढाल सके और विपक्षी टीमें आसानी से इंग्लैंड के खिलाफ रन बना रही हैं। 

इतिहास, रिकॉर्ड और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की क्षमताओं के आधार पर भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर होनी चाहिए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म के आधार पर कहा जाए तो भारतीय टीम बड़ी आसानी से यह मैच जीत लेगी।
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 106 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से 57 भारत ने जीते हैं, जबकि 44 में इंग्लैंड को जीत मिली है। दो मैच बराबरी पर छूटे हैं और तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो 51 में से 33 मैच भारत के नाम रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 17 मैच जीते हैं। एक मैच बराबरी पर छूटा है।

वनडे विश्व कप में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आई हैं। भारत को तीन और इंग्लैंड को चार बार जीत मिली है। एक मैच बराबरी पर छूटा है। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप के आठ मुकाबलों में दो भारत में हुए हैं। इनमें एक मैच इंग्लैंड ने जीता और एक बराबरी पर खत्म हुआ। हालांकि, वनडे विश्व कप में भारत 2003 के बाद से इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है। भारत 1983, 1999 और 2003 में जीता है। वहीं, इंग्लैंड ने 1975, 1987, 1992 और 2019 में जीता है। 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था। ऐसे में टीम इंडिया 20 साल बाद इंग्लैंड को फिर से वनडे विश्व कप में हराना चाहेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इस विश्व कप में दोनों टीमों का सफर
भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। वह जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए लखनऊ में उतरेगा। इंग्लैंड की बात करें तो गत विजेता टीम की हालत खराब है। उसका कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। गेंदबाज भी लय में नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ मैचों से दो-तीन बदलावों के साथ उतर रही है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था। उसके बाद उसने बांग्लादेश को हराकर वापसी की, लेकिन फिर हार का क्रम शुरू हुआ। उसे अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने भी हरा दिया।

लखनऊ का रिकॉर्ड
लखनऊ में इस विश्व कप का यह चौथा मैच होगा। अब तक यहां तीन मैच खेले गए हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन में से दो मैचों में जीती है। अब तक 47 विकेट गिरे हैं। इनमें से 26 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं, 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के हिस्से आए हैं। ऐसा माना रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद पहुंचाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल है। इस स्टेडियम में पिछले 10 मैचों में पहली पारी में औसत स्कोर 262 है। लखनऊ के स्टेडियम ने अब तक तीन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 311/7 है जबकि सबसे कम स्कोर 177 रहा है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए उपयुक्त है। इस पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को समान रूप से मदद मिलने की संभावना है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में मैच दोपहर में शुरू होगा। एक्यूवेदर के मुताबिक, उस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। वहीं, रात में तापमान गिरावट आएगी और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। शाम के बाद मैच पर ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। ओस गिरने पर गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इकाना स्टेडियम, लखनऊ - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश हुई तो क्या होगा?
लखनऊ में मैच के दौरान बारिश की संभावना तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन अगर मौसम करवट लेता है तो बारिश होती है तो दोनों टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने पर एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। विश्व कप में लीग राउंड के मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं है।

हार्दिक की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें
हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में उनके खेलने की संभावना कम है। हालांकि, पिच को देखते हुए टीम में बदलाव किया जा सकता है। लखनऊ में इस विश्व कप का यह चौथा मैच होगा। अब तक यहां तीन मैच खेले गए हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन में से दो मैचों में जीती है। अब तक 47 विकेट गिरे हैं। इनमें से 26 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं, 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के हिस्से आए हैं। ऐसा माना रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद पहुंचाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन को उतारकर नई रणनीति बना सकती है। इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी क्योंकि अश्विन आठवें नंबर पर खेलेंगे।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन को मौका देने के लिए शमी या सिराज को बाहर किया जा सकता है। शमी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए थे। इसके अलावा लगातार मैच खेलने के कारण सिराज को आराम दिया जा सकता है। हालांकि, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की हालिया रणनीति को देखें तो दोनों टीम के साथ छेड़छाड़ को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में शमी को बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद बाहर किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें