फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI घोषित करने से पहले इंग्लैंड ने चली चाल, एंडरसन-आर्चर और बटलर को लेकर बड़ा एलान

Fri, 12 Feb 2021 02:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @englandcricket
चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले इंग्लिश टीम ने 12 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा की है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में कहर बरपाने वाले पेसर जेम्स एंडरसन और स्पिनर डोमिनिक बेस का नाम गायब है। जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम रोटेपेशन पॉलिसी के तहत टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ट्विटर
जेम्स एंडरसन, डोमिनिक बेस के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और पेसर जोफ्रा आर्चर भी कल से शुरू होने वाला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन फोक्स और ओली स्टोन इंग्लैंड की बढ़त को बरकरार रखने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : बीसीसीआई
मैच की पूर्व संध्या पर जो रूट ने प्रेस को संबोधित किया। रूट ने बताया कि डोमिनिक बेस को टीम से बाहर करना एक मुश्किल भरा फैसला था। जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से दूसरा मैच नहीं खेलेंगे। जोस बटलर को अगले तीन टेस्ट के लिए आराम दिया गया है।

4 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @englandcricket
इंग्लैंड ने बीते मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

5 of 6
चेन्नई टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार - फोटो : ट्विटर
चेन्नई में टीम इंडिया को 22 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया को पहली बार साल 1999 में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में भारत को 12 रन से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जो रूट - फोटो : पीटीआई
2017 के बाद टीम इंडिया को पहली बार घर में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया घर में 14 टेस्ट मैच से अजेय थी। बता दें कि 2010 के बाद घर में टीम इंडिया की यह पांचवीं हार है। इनमें से तीन इंग्लैंड के खिलाफ है। वहीं, घर में विराट की कप्तानी में यह 27 मैचों में टीम इंडिया की दूसरी हार है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, डोम सिबली, डेनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स, ओली पोप, मोईन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन फोक्स और ओली स्टोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें