फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस की अनदेखी से बिफरे सहवाग, चयनकर्ताओं पर दागे सवाल; पूछा- क्यों किया ऐसा?

Sun, 25 May 2025 04:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं से पूछा है कि आखिर क्यों स्टार बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया। 
विज्ञापन

पिछले साल इस प्रारूप में खेलते दिखे थे श्रेयस अय्यर
इस सीरीज के लिए चुने गए 18 सदस्यीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 811 रन बनाए। उन्हें आखिरी बार इस प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल खेलते देखा गया था, जब टीम भारत दौरे पर आई थी।

सहवाग ने उठाए श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल
सहवाग ने क्रिकबज से कहा- श्रेयस अय्यर का आईपीएल सीजन शानदार रहा है, वह कप्तान भी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं खेल सकते? वह निश्चित रूप से तीनों प्रारूप खेल सकते हैं। जब आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, तो उसे दौरे पर ले जाना अच्छा होता है क्योंकि उसके प्रदर्शन की संभावना अधिक होती है। मैं उसे टेस्ट टीम में देखना चाहता हूं। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में भी यही रवैया अपनाता है, तो इससे टीम को फायदा होगा। अगर आपके पास ऐसे 2-3 खिलाड़ी हैं तो इससे विपक्षी टीम में डर पैदा होता है। इंग्लैंड 6-7 रन/ओवर की रफ्तार से खेलता है। अगर भारतीय टीम 4-5 रन/ओवर की रफ्तार से भी खेलती है, तो वे उन पर दबाव बना सकते हैं।
विज्ञापन

रणजी और आईपीएल में चमके अय्यर
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 13 पारियों में श्रेयस ने 172.43 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें