फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले पंजाब किंग्स को लगा झटका, चहल हुए चोटिल; सहायक कोच सुनील जोशी ने की पुष्टि

Sun, 25 May 2025 02:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंजाब को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और चहल की अनुपस्थिति में उसका गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर नजर आया।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ से पहले झटका लगा है और टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल चोटिल हो गए हैं। टीम के सहायक कोच सुनील जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि चहल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। चहल का चोटिल होना पंजाब के लिए झटका है क्योंकि टीम प्लेऑफ की तैयारियों में जुटी हुई है। चहल इस सीजन टीम की स्पिन विभाग की अगुआई कर रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

चहल की अनुपस्थिति में कमजोर दिखा गेंदबाजी आक्रमण 
पंजाब की नजरें शीर्ष दो में बने रहने पर टिकी हुई है और दिल्ली के खिलाफ मिली हार से उसके लिए तालिका में शीर्ष दो स्थान पर फिनिश करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पंजाब को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और चहल की अनुपस्थिति में उसका गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर नजर आया। पंजाब के सहायक कोच जोशी ने बताया कि चहल को इस मैच में चोट के कारण आराम दिया गया था। 

हालांकि सहायक कोच ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन यह स्पष्ट था कि चहल के मैदान पर नहीं होने से स्पिन विभाग में कमजोरी दिखी। जोशी ने कहा, चहल को हल्की चोट लगी है, इसलिए हमने उन्हें इस मैच में आराम देने का फैसला किया। 

अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं चहल
चहल की अनुपस्थिति में प्रवीण दुबे को मौका दिया गया जिन्होंने हरप्रीत बरार के साथ स्पिन विभाग का जिम्मा संभाला। प्रवीण ने लक्ष्य का बचाव करते हुए सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 20 रन लुटाए, जबकि एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। दूसरी तरफ बरार ने 41 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन चहल की अनुपस्थिति से पंजाब के गेंदबाजी विभाग में कमजोरी दिखी। चहल इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हैट्रिक भी ली थी। 
विज्ञापन

समीर के दम पर जीती दिल्ली
समीर रिजवी की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने इस जीत के साथ मौजूदा सत्र में अपना अभियान समाप्त किया। वहीं, पंजाब की शीर्ष-2 में रहने की उम्मीदों को झटका लगा है। फिलहाल टीम 13 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें