फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की कप्तानी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, बोले- बल्लेबाजी नहीं नेतृत्व क्षमता से होगा आकलन

Fri, 27 Jul 2018 06:48 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
virat kohli sourav ganguly
विज्ञापन

सौरव गांगुली की गिनती भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफल कप्तानों में की जाती है। 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली मैदान पर जमकर 'दादागिरी' भी करते थे। विदेशी सरजमीं पर टीम को जीतना सीखाने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी दूरदृष्टिता से कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने बाद में भारतीय टीम को कई मैच दिलाए।

विज्ञापन


मौजूदा दौर में सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है, जिसमें सौरव गांगुली की झलक नजर आती है और वह हैं विराट कोहली। टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली न सिर्फ आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं बल्कि उनके सफल रिकॉर्ड भी कोहली को हिट बनाते हैं।

कोहली की इसी प्रतिभा को पहचानते हुए गांगुली उन्हें एक अच्छा बल्लेबाज और कप्तान मानते हैं। साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'विराट कोहली को इस तरह नहीं परखा जाएगा कि वह कितने रन बनाते हैं। वह एक शानदार क्रिकेटर हैं और समय के साथ-साथ और बेहतर होते जाएंगे, रन बनाते जाएंगे लेकिन मेरे लिए, विराट इस तरह परखे जाएंगे कि वह भारतीय क्रिकेट को कहां लेकर जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि उन्हें गाइड करने के लिए उनके पास अच्छे लोग हों।'

उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कहा, 'उन्हें टीम चयन को लेकर ध्यान देना चाहिए। विराट देखते हैं कि कौन खिलाड़ी टीम के काम आ सकता है, वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को सपॉर्ट करते हैं। आप कह सकते हैं कि अपनी टीम को सपॉर्ट करने का ट्रेंड मुझसे शुरू हुआ, फिर एमएस धोनी ने भी किया और अब विराट भी। विराट चाहते हैं कि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करे, जैसे दूसरी टीम के कप्तान चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें