फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदकिस्मती: पिछले 12 मैच में 10 बार टॉस हारे कप्तान कोहली, रविचंद्रन अश्विन ने मजे ले लिए

Sun, 28 Mar 2021 04:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भी टॉस हार गए। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सिक्का उछला और जोस बटलर ने टॉस जीत लिया। इसके साथ ही कोहली लगातार छह मुकाबले में टॉस जीतने में नाकाम रहे। यही नहीं इंग्लैंड के मौजूद भारत दौरे पर टेस्ट से लेकर वनडे में कुल 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें विराट 10 बार टॉस हारे हैं। उन्होंने टेस्ट और टी-20 सीरीज में ही एक-एक बार टॉस जीता है।

विज्ञापन


कोहली का टॉस जीत का प्रतिशत भी अब 45 से कम हो गया है।  हालांकि टॉस जीतना किस्मत पर निर्धारित होता है और इसमें खिलाड़ी के हाथ में कुछ नहीं होता है, लेकिन जिस तरह से विराट लगातार टॉस हार रहे हैं, उसने उन्हें भी चिंता में डाल दिया है। यही कारण है कि रविवार को टॉस हारने के बाद विराट ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं भी पहले गेंदबाजी करता लेकिन ऐसा लगता है कि टॉस पूरी तरह से मेरे नियंत्रण से बाहर है।'



उधर कोहली के पिछले 12 मुकाबले में से 10 टॉस हारने पर कई क्रिकेटरों और फैंस ने भी विराट के मजे लिए हैं। इसमें भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार सुझाव दिया। अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कृपया सिक्का बदलें!' 
विज्ञापन




वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने भी विराट को टॉस जीतने के लिए कई मजेदार सुझाव दिए हैं। एक यूजर ने तो विराट को अपने साथ किसी क्वॉइन टॉसर को ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें