फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिला मैन ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड, विराट ने जताई हैरानी

Mon, 29 Mar 2021 12:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। पुणे में खेले गए सीरीज के आखिरी और फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम अंत तक जूझते रही लेकिन बाद में मैच के साथ-साथ सीरीज भी जीत गई। हालांकि मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज में से कोई भी अवॉर्ड उसके हाथ नहीं लगी। उधर मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसपर हैरानी जताते हुए कहा कि शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज मिलना चाहिए था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शार्दुल ने मैच में महत्वपूर्ण 30 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए जबकि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन इंग्लैंड की तरफ से नाबाद 95 रन की पारी खेलने वाले सैम करेन को मैन ऑफ द मैच और जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

कोहली ने तीसरे मैच में भारत की सात रन से जीत के बाद कहा, ‘जब दो शीर्ष टीमें आपस में खेलती हैं तो मैच रोमांचक होते है। सैम ने बेहतरीन पारी खेली। हमारे गेंदबाजों ने हालांकि विकेट लिये तथा हार्दिक (पंड्या) और नट्टू (नटराजन) ने आखिर में अच्छी गेंदबाजी की। हमने कैच छोड़े यह निराशाजनक था लेकिन हम आखिर में जीत दर्ज करने में सफल रहे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया। सबसे अधिक श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें