फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: शास्त्री-विराट की बढ़ सकती है मुश्किल, हेड कोच के कोरोना संक्रमित होने पर बीसीसीआई मांग सकता है जवाब

Tue, 07 Sep 2021 11:17 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की मुश्किल बढ़ सकती है। यह दोनों ओवल टेस्ट मैच से पहले एक इवेंट में शामिल हुए थे जिसके लिए इन्होंने ईसीबी से अनुमति तक नहीं ली। फिलहाल शास्त्री कोरोना संक्रमित हैं और वह एकांतवास में हैं। बीसीसीआई इस मामले में विराट और शास्त्री से पूछताछ कर सकता है। 
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ओवल टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया है। शास्त्री के अलावा फील्डिंग कोच आर श्रीधऱ और गेंदबाजी कोच भरत अरुण सहित फिजियोथैरपिस्ट नितिन पटेल को भी एकांतवास में रखा गया है। इन सभी लोगों को हेड कोच रवि शास्त्री के संपर्क में आने पर आइसोलेशन में रखा गया है। रवि शास्त्री के कोरोना संक्रमित होने पर हेड कोच सहित टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में दोनों से पूछताछ कर सकता है। ओवल टेस्ट मैच शुरू होने से पहले विराट और शास्त्री एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां जाने की दोनों ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से अनुमति नहीं ली थी। 

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि इस पूरे मामले में कप्तान विराट और हेड कोच रवि शास्त्री से पूछताछ की जा सकती है और दोनों से जवाब मांगा जा सकता है। अधिकारी ने आगे कहा, इस इवेंट की तस्वीरें बोर्ड के साथ साझा की गई हैं, इस इवेंट के चलते बीसीसीआई को शर्मिंदा होना पड़ा है, चौथे टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट और मुख्य कोच रवि शास्त्री से बात की जाएगी, इसके अतिरिक्त टीम के मैनेजर गिरीश डोगरे की भूमिका की भी जांच होगी। अधिकारी के मुताबिक, बीसीसीआई इस पूरे मामले को लेकर ईसीबी के संपर्क में है और बोर्ड चाहते है कि पांचवें टेस्ट मैच के दौरान ऐसी कोई दूसरी घटना न हो।  
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने आगे कहा, अभी सब इतना चाहते हैं कि हेड कोच रवि शास्त्री जल्दी ठीक हो जाएं, आगामी बुधवार को टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम चयन को लेकर मीटिंग होनी है हो सकता इस बात को उसी दौरान उठाया जाए। मैच के चौथे दिन खेल के पहले खबर आई थी कि मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब कोविड संक्रमित होने के बाद रवि शास्त्री, भरत अरुण, श्रीधर और नितिन भारतीय टीम के साथ पांचवें टेस्ट मैच के लिए मैनचेस्टर नहीं जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें