फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी, डॉकिन्स-थॉमस क्रीज पर; बढ़त 130 के पार पहुंची

Wed, 23 Jul 2025 04:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केल्म्सफोर्ड

सार

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दूसरे यूथ टेस्ट का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी जारी है और उसने 130 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : bcci-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दूसरे यूथ टेस्ट का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी जारी है और उसने 130 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल 93/0 के स्कोर से शुरू हुआ। स्टंप्स के समय एडम थॉमस 50 और बीजे डॉकिन्स 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। इस तरह इंग्लैंड ने 123 रन की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए। वहीं, भारत की पहली पारी 279 के स्कोर पर समाप्त हुई। इस तरह इंग्लैंड को 30 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन


इंग्लैंड अंडर-19 टीम की दूसरी पारी जारी
बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत अंडर-19 टीम की पहली पारी
भारत को पहला झटका एलेक्स ग्रीन ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 20 रन बना पाए। इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने क्रमश: 80 और 120 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हरवंश पंगालिया ने 28, कनिष्क चौहान ने 23 और आदित्य रावत ने दो* रन बनाए। इंग्लैंड के लिए राल्फी अलबर्ट ने छह विकेट झटके जबकि बेन मेयस को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, एलेक्स फ्रेंच और एलेक्स ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड अंडर-19 टीम की पहली पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब हुई। बीजे डॉकिन्स और एडम थॉमस खाता भी नहीं खोल पाए। उनके लिए एकांश सिंह ने सर्वाधिक 155 गेंदों में 117 रन बनाए। वहीं, कप्तान थॉमस रियू ने 79 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। इसके अलावा आर्यन सावंत ने 20, रॉकी फ्लिंटॉफ ने 16, बेन मेयस ने 31, राल्फी अलबर्ट ने 16 और जेम्स मिन्टो ने 46 रन बनाए। भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से नमन पुष्पक ने चार विकेट लिए, जबकि आदित्य रावत और आरएस अंब्रिश को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें