भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट
- फोटो : ANI/PTI
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट
- फोटो : ANI/PTI
कंबोज और कुंबले से जुड़ा अजब संयोग
वहीं, इस टेस्ट में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को खेलने का मौका मिला है। यह उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू है। पिछली बार मैनचेस्टर में भारत की ओर टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी अनिल कुंबले रहे थे। 1990 में इस महान स्पिनर ने मैनचेस्टर में ही टेस्ट डेब्यू किया था। अंशुल कंबोज और अनिल कुंबले, दोनों का शॉर्ट फॉर्म
'एके (AK)' ही है। इतना ही नहीं, संयोगवश दोनों ने ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पारी में 10-10 विकेट लिए हैं। मैनचेस्टर में भारत ने इससे पहले नौ टेस्ट खेले हैं और टीम कभी नहीं जीत पाई है, जबकि इंग्लैंड की टीम 21वीं सदी में इस मैदान पर 20 टेस्ट खेल चुकी है और सिर्फ दो टेस्ट मैच गंवाई है। 14 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट
- फोटो : ANI/PTI
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। शोएब बशीर की जगह ऑलराउंडर लियाम डॉसन को जगह दी गई है। वह आठ साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं। पिछला टेस्ट उन्होंने साल 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला था। तब से लेकर अब तक में 102 महीने का अंतराल है। यह किसी खिलाड़ी के दो टेस्ट मैचों के बीच सातवां सबसे ज्यादा महीनों का अंतराल है।
टेस्ट क्रिकेट में दो मैचों के बीच सबसे लंबे अंतराल
| अंतराल (महीने) |
खिलाड़ी |
देश |
| 142 |
गैरेथ बैटी |
इंग्लैंड |
| 118 |
जयदेव उनादकट |
भारत |
| 114 |
मार्टिन बिकनेल |
इंग्लैंड |
| 109 |
फ्लॉयड रीफर |
वेस्टइंडीज |
| 104 |
यूनुस अहमद |
पाकिस्तान |
| 103 |
डेरेक शैकलटन |
इंग्लैंड |
| 102 |
लियाम डॉसन |
इंग्लैंड |
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट
- फोटो : ANI/PTI