फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Test: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लॉन्च में क्यों हो रही देरी? कारण का हुआ खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 16 Jun 2025 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'एटीटी ट्रॉफी (जिसे पहले 14 जून को लॉन्च किया जाना था) के अनावरण में अहमदाबाद में हाल में हुई दुर्घटना के कारण देरी हुई है।'
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर-जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI-ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हाल में हुए विमान हादसे के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी हो गई। इस विमान हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में इसे पहले पटौदी ट्रॉफी कहा जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (एटीटी) कर दिया गया है। इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला मेजबान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'एटीटी ट्रॉफी (जिसे पहले 14 जून को लॉन्च किया जाना था) के अनावरण में अहमदाबाद में हाल में हुई दुर्घटना के कारण देरी हुई है। इसे रद्द नहीं किया गया है। उम्मीद है कि सीरीज शुरू होने से पहले ट्रॉफी का अनावरण कर दिया जाएगा।'

इस दुर्घटना में 50 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हो गई थी। एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन दोनों देशों के दो महान खिलाड़ियों इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सम्मान में इस ट्रॉफी का नाम बदला गया।

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध किया है कि पटौदी के नाम पर एक व्यक्तिगत सम्मान स्थापित करके सीरीज से उनका संबंध बरकरार रखा जाए। सूत्रों के अनुसार, तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट में पटौदी के योगदान को ध्यान में रखते हुए इस दिवंगत कप्तान का नाम इस सीरीज से जुड़ा रहे।
विज्ञापन

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें