फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: अश्विन के पास इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने का मौका, कुंबले और चंद्रशेखर को छोड़ सकते हैं पीछे

Wed, 24 Jan 2024 04:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। अब तक आठ गेंदबाजों ने टेस्ट में 500 विकेट लिए हैं। अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी को शुरू होगी। पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका होगा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर इस बार अश्विन की फिरकी का जादू चला तो वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन


अश्विन अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 10 विकेट ले लेते हैं तो उनके टेस्ट में 500 विकेट पूरे हो जाएंगे। वह भारत के लिए टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनेंगे। उनसे आगे पूर्व कप्तान अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 1990 से 2008 तक अपने करियर में कुल 132 टेस्ट खेले थे। इस दौरान उन्होंने 619 विकेट झटके। अब अश्विन के पास उनके क्लब में शामिल होने का मौका है।

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। अब तक आठ गेंदबाजों ने टेस्ट में 500 विकेट लिए हैं। अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें गेंदबाज होंगे।

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी देश मैच विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 133 800
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 708
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 183 690
अनिल कुंबले भारत 132 619
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 604
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 124 563
कर्टने वॉल्श वेस्टइंडीज 132 519
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 126 512
रविचंद्रन अश्विन भारत 95 490

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ICC/Twitter
अश्विन रच सकते हैं इतिहास
अश्विन के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट पूरे करने का मौका है। उन्होंने 19 टेस्ट में 88 विकेट लिए हैं। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भागवत चंद्रशेखर हैं। इस स्पिनर ने इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने करियर में 23 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 95 विकेट झटके थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 मैच में 92 विकेट लिए थे। अश्विन अगर पांच विकेट लेते हैं तो कुंबले से आगे निकल जाएंगे। वहीं, आठ विकेट लेने पर चंद्रशेखर को पीछे छोड़ देंगे। वह 12 विकेट लेने पर इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में 100वां टेस्ट खेल सकते हैं अश्विन
अश्विन ने अब तक अपने करियर में 95 टेस्ट खेले हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सभी मैच खेलते हैं तो उनके करियर में 100 टेस्ट मैच पूरे हो जाएंगे। भारत के लिए अब तक 13 खिलाड़ियों ने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है। सचिन के अलावा राहुल द्रविड़ (163), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), सौरव गांगुली (113), विराट कोहली (113), इशांत शर्मा (105), हरभजन सिंह (103), चेतेश्वर पुजारा (103) और वीरेंद्र सहवाग (103) ने भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें