बुमराह ने स्मिथ और डॉसन को दिखाई पवेलियन की राह
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो विकेट मिले। उन्होंने तीसरे दिन जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथे दिन पहले सत्र में लियाम डॉसन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 33 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और 112 रन लुटा चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह के एक टेस्ट पारी में सबसे खराब आंकड़े
- 2/112* बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2025
- 4/99 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2024
- 1/88 बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2020
- 5/85 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018
- 3/84 बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2021