फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: तीसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 407 पर ढेर, सिराज-आकाश की शानदार गेंदबाजी; भारत को 244 रन की बढ़त

Fri, 04 Jul 2025 11:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में भारत को पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बना पाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की थी। उन्हें शुरुआत में ही दो झटके लगे थे।  मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। 
विज्ञापन

दूसरे सत्र का खेल 355/5 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हालांकि, तीसरे सत्र में आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और स्मिथ के साथ हुई 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ 207 गेंदों में 21 चौके और चार छक्के की मदद से 184 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश दीप ने स्मिथ के अलावा तीसरे सत्र में क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद सिराज ने ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन की राह दिखाई। तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह और आकाश दीप ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें