फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: सिराज ने जब-जब पारी में लिए पांच विकेट, भारत नहीं हारा; इंग्लैंड में डीएसपी का एक और खास रिकॉर्ड

Tue, 05 Aug 2025 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

उन्होंने जिस भी टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए, उनमें भारतीय टीम नहीं हारी। पांच फाइफर का मतलब है, पांच मैचों में ऐसा हुआ है। आइए रिकॉर्ड देखते हैं...
विज्ञापन
सिराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांचक अंत हुआ। सीरीज 2-2 से बराबर रही। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया को छह रन से जीत मिली और इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। उन्होंने पांच विकेट झटके। सिराज 23 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े, लेकिन सबसे दिलचस्प रिकॉर्ड यह है कि सिराज ने जब-जब पारी में पांच विकेट लिए हैं, भारत वह टेस्ट नहीं हारा है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में भारतीय टीम की टेस्ट मैच जीत में उनका योगदान सबसे ज्यादा रहा है।
विज्ञापन

सिराज - फोटो : BCCI
सिराज का यह इस सीरीज में दूसरा और ओवरऑल पांचवां फाइफर रहा। ओवल से पहले सिराज ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट झटके थे। टीम इंडिया वह मैच भी जीती थी। उन्होंने जिस भी टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए, उनमें भारतीय टीम नहीं हारी। पांच फाइफर का मतलब है, पांच मैचों में ऐसा हुआ है। सिराज ने जिन पांच मैचों में फाइफर लिए, उनमें से चार टेस्ट टीम इंडिया ने जीते हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 

सिराज - फोटो : BCCI
सिराज अब तक 41 टेस्ट मैचों में 31.06 की बेहतरीन औसत से 123 विकेट लिए हैं। 15 रन देकर छह विकेट, टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा वह 44 वनडे में 71 विकेट और 16 टी20 में 14 विकेट ले चुके हैं। सिराज इस सीरीज में पांचों टेस्ट खेलने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने दोनों टीमों को मिलाकर सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा गेंदें फेंकीं।

इंग्लैंड में भारत की जीत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
विकेटों की संख्या गेंदबाज
25 मोहम्मद सिराज
16 ईशांत शर्मा
14 जसप्रीत बुमराह
13 अनिल कुंबले
12 आकाश दीप

सिराज - फोटो : BCCI
इतना ही नहीं, इंग्लैंड में भारत ने जितने भी मैच जीते हैं, उनमें सिराज का योगदान सबसे ज्यादा रहा है। भारत ने इंग्लैंड में जितने मैच जीते हैं, उनमें सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। सिराज इंग्लैंड में भारत के चार टेस्ट मैच जीत का हिस्सा रहे हैं। इनमें उन्होंने 25 विकेट लिए हैं। सिराज ने 2021 में ओवल टेस्ट में जीत में एक विकेट लिया था। वहीं, लॉर्ड्स में 2021 में टेस्ट जीत में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर आठ विकेट लिए थे। तब उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी में भी चार विकेट लिए थे। 

इंग्लैंड में भारत की जीत में सिराज का योगदान

पारी 1 प्रदर्शन पारी 2 प्रदर्शन स्थान साल
1/42 0/44 द ओवल 2021
4/94 4/32 लॉर्ड्स 2021
6/70 1/57 एजबेस्टन 2025
4/86 5/104 द ओवल 2025
विज्ञापन

जुरेल और सिराज - फोटो : PTI
फिर 2025 में एजबेस्टन टेस्ट में जीत में सिराज ने कुल मिलाकर सात विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने छह और दूसरी पारी में एक विकेट लिया। इसके बाद हाल ही में ओवल टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। सिराज के बाद इंग्लैंड में भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान इशांत शर्मा का रहा है। उन्होंने 16 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें