फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'अगर चौथे स्थान पर खुद को साबित करते हैं तो दुनिया उनके कदमों में होगी', गिल को लेकर बोले कार्तिक

Thu, 19 Jun 2025 03:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकाबले से पहले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह स्थान खाली था। अब गिल इस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर शुभमन गिल चौथे स्थान पर खुद को साबित करते हैं तो दुनिया उनके कदमों में होगी। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

'दुनिया उनके कदमों में होगी'
मुकाबले से पहले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह स्थान खाली था। अब गिल इस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा- शुभमन गिल जो किंग से पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। यह एक बड़ी बात है जिसे वह भी जानते हैं। वह ड्रेसिंग रूम जीतना चाहते हैं। अगर वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं और सफेद गेंद वाले क्रिकेट में जो फॉर्म दिखाते हैं, उसे लाल गेंद प्रारूप में भी दिखाते हैं तो दुनिया उनके कदमों में होगी।

तीसरा और चोथा स्थान तय
पंत ने बुधवार को कहा, 'मुझे लगता है कि इस बारे में चर्चा चल रही है कि कौन तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आएगा, लेकिन चौथा और पांचवां स्थान तय है। मेरा मानना है कि फिलहाल शुभमन चौथे पर और मैं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरूंगा। इसके अलावा कौन किस स्थान पर उतरेगा इस बारे में हम बातचीत करेंगे।'

कार्तिक ने चुनी प्लेइंग 8
इस दौरान दिनेश कार्तिक ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 8 भी चुनी। उन्होंने केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए चुना है। तीसरे स्थान पर उन्होंने साई सुदर्शन को मौका दिया है। उनके मुताबिक गिल चौथे नंबर पर ही होंगे जबकि पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत होंगे। कार्तिक ने करुण नायर को उनकी जबरदस्त फॉर्म की वजह से प्लेइंग 8 में शामिल किया है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है। कार्तिक ने कहा- मुझे लगता है कि नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर सबसे बेहतर खिलाड़ी साबित होंगे। वह गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी भी उपयोगी साबित होगी। हम सभी जानते हैं कि निचले क्रम के रन कितने महत्वपूर्ण होते हैं।

दिनेश कार्तिक की प्लेइंग 8: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत 
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें