फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: शुभमन गिल के दोहरा शतक लगाते ही गदगद हुए प्रशंसक, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; देखें

Thu, 03 Jul 2025 07:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। गिल ने यह कारनामा 311 गेंदों में किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर भी बना लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें कप्तान 
यह गिल के टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। वह टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।  गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था। 

सचिन ने कप्तान के तौर पर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, उस वक्त उनकी उम्र 26 साल 189 दिन थी। वहीं, कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 साल 260 दिन की उम्र में कप्तान रहते टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल 11 कप्तानों ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है जिसमें से चार मेजबान टीम के रहे हैं, जबकि सात दौरे पर आई टीम के खिलाड़ियों ने लगाए हैं। इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर कम उम्र में दोहरा शतक लगाने के मामले में सिर्फ ग्रीम स्मिथ ही गिल से आगे हैं। स्मिथ ने 2003 में 22 साल 175 दिन की उम्र में ऐसा किया था।
विज्ञापन


प्रशंसकों ने जताई खुशी
गिल के शतकीय पारी से प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर वह जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइये देखते हैं..

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें