फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

Tue, 30 Jun 2026 10:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली

सार

इंग्लैंड और भारत के बीच बुधवार को पांच मैचों टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होना है। इंग्लैंड ने इसके लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर को पहले मैच से आराम दिया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बुधवार को होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली इंग्लैंड टीम की तुलना में इस बार अंतिम एकादश में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। साकिब महमूद को जेमी ओवरटन की जगह शामिल किया गया है, जबकि जोफ्रा आर्चर की जगह ल्यूक वुड की टीम में वापसी हुई है। जोफ्रा आर्चर और तेज गेंदबाज जोश टंग को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में शामिल होने के कारण इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
विज्ञापन

हैरी ब्रूक के लिए बड़ी परीक्षा
इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक टीम की कमान संभाल रहे हैं, जो उनके अब तक के कप्तानी करियर की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होने वाली है। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम को पहुंचाकर ब्रूक ने अपनी साख मजबूत की है और उन्हें इंग्लैंड के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। ब्रूक ने कहा, मैंने खुद को पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिया है। मैंने साफ कर दिया है कि मैं द हंड्रेड को छोड़कर किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नहीं खेलना चाहता। मैं जो कुछ भी करना चाहता हूं, वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना है। मैदान पर या मैदान से बाहर मेरा हर कदम सिर्फ इसलिए होता है ताकि मैं इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। 

फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूरी बनाने के फायदे बताते हुए ब्रूक ने कहा, फ्रेंचाइजी क्रिकेट न खेलने का मतलब है कि मेरे कैलेंडर में कुछ ऐसा समय होता है जब मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता। उस दौरान मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करता हूं और खुद को तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) खेलने के लिए तैयार करता हूं। तीनों प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है। भविष्य में मैं टेस्ट क्रिकेट का कप्तान बनूं या न बनूं, मैं इंग्लैंड के लिए खेलकर ही बेहद खुश रहूंगा।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें